फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari Paper Leak: एसआईटी के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

Wed, 25 Jan 2023 07:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

एसआईटी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी अंकुश ने राजपाल और संजीव दुबे के साथ मिलकर एक दर्जन छात्रों को परीक्षा प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें रिजॉर्ट तक लाने में मदद की थी।
विज्ञापन
पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में बुधवार को एसआईटी के हत्थे एक और आरोपी चढ़ा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक कांड में आरोपी अंकुश कुमार निवासी सुकरासा थाना पथरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक आरोपी राजपाल के साले का बेटा है। अब तक एसआईटी 11 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

एक दर्जन छात्रों को उपलब्ध कराए थे प्रश्न पत्र

गिरफ्तार आरोपी अंकुश ने राजपाल और संजीव दुबे के साथ मिलकर एक दर्जन छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें रिजॉर्ट तक लाने में मदद भी की थी। वहीं एसआईटी ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की निशानदेही पर दूसरे दिन कई संदिग्ध दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की थी, जबकि आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर भी पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें