फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उक्रांद ने चलाया सदस्यता अभियान, नए सदस्यों का स्वागत

Tue, 03 Nov 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। उत्तराखंड क्रांति दल के कैंप कार्यालय में मंगलवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष असगर अली के नेतृत्व में विभिन्न लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। असगर अली ने कहा कि पछवादून क्षेत्र का हर वर्ग लगातार उक्रांद की नीतियों से जुड़ रहा है। इस दौरान इमरान हसन, जावेद, मनीष भटनागर समेत अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। जिला महामंत्री मोहिनी नौटियाल ने कहा कि विकासनगर की जनता राष्ट्रीय दलों की नीतियों और बुनियादी समस्याओं से त्रस्त है। कार्यक्रम में सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र कुक्रेती, पूरन सिंह भट्ट, अरविंद तोमर, रितु ठाकुर, महेंद्र सिंह नेगी और ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें