फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूजेवीएनएल सुपर किंग्स ने दीवाना-11 को हराया

विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच को सम्मानित करते अ​​ति​थि। स्रोत : समिति
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज मैदान में आयोजित ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन शुक्रवार को यूजेवीएनएल सुपर किंग्स ने दीवाना-11 को 35 रनों हराया। चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटकने वाले अमित अग्रवाल को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। यूजेवीएनएल सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी दीवाना-11 की टीम 18 ओवर में 133 रनों पर ढेर हो गई। जीत के साथ यूजेवीएनएल सुपर किंग्स की टीम टूर्नामेंट के अगले चरण में प्रवेश कर गई है। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि सहायक अभियंता यूजेवीएनएल दिनेश बिष्ट, भूपेंद्र चौहान, पंकज नैथाणी, आनंद प्रकाश, रोहन, गौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें