फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ऑनलाइन कोर्स और डिस्टेंस पढ़ाई कराई तो संबद्धता पर लगेगी रोक, यूजीसी का फरमान

Wed, 27 Sep 2023 12:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूजीसी ने सभी विवि और कॉलेज को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी डिग्री प्रोग्राम और पाठ्यक्रम समेत माध्यम (रेगुलर, ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड) की जानकारी भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
यूजीसी - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय और कॉलेज में अगर अब ऑनलाइन कोर्स और डिस्टेंस पढ़ाई कराई गई तो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से संबद्धता पर रोक लगा दी जाएगी। ऐसे में अब स्नातक और स्नात्कोत्तर में योग, टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी मैनेजमेंट प्रोग्राम की ऑफलाइन करानी होगी। इस संबंध में यूजीसी की ओर सभी विवि और कॉलेज को पत्र भेजा गया है।

यूजीसी की ओर से ऑनलाइन कोर्स और डिस्टेंस पढ़ाई पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही यूजीसी ने सभी विवि और कॉलेज को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी डिग्री प्रोग्राम और पाठ्यक्रम समेत माध्यम (रेगुलर, ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड) की जानकारी भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। साथ ही यूजीसी को भी इसकी सूचना भेजनी होगी। अगर कोई विवि या संस्थान नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर जुर्माना लगाने के साथ मान्यता रद्द कर कोर्स पर रोक लगाई जाएगी।

विवि से संबद्ध सभी कॉलेज में ऑफलाइन मोड पर ही पढ़ाई हो रही है। यूजीसी की ओर से आया पत्र मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो यूजीसी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। - एनके जोशी, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि

ये भी पढ़ें...रुड़की न्यूज:  बिना वीजा-पासपोर्ट कलियर में रहे बांग्लादेशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2012 में आया था गुजरात

यूजीसी की ओर से पत्र मिला है। हमारी विवि से संबद्ध सभी कॉलेज में ऑफलाइन मोड पर ही पढ़ाई होती है। इसकी सूचना यूजीसी को जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। - प्रो. ओमकार सिंह, कुलपति, यूटीयू

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें