फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Accident: कोटद्वार में खाई में गिरी कार, गौतमबुद्ध नगर के दो युवकों की मौत, घर में पसरा मातम

Thu, 31 Aug 2023 09:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोटद्वार

सार

जयहरीखाल में चैलूसैन ऋषिकेश मार्ग पर परसुली खाल के पास पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैलूसैन ऋषिकेश मार्ग पर परसुली खाल के पास एक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी वजह से उसमें सवार गौतम बुद्ध नगर के दो युवकों की मौत हो गई। गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि यूपी से दो युवक गुरुवार को अपनी कार से गुमखाल चैलूसैन सिलोगी मार्ग द्वारा ऋषिकेश जाने का मन बनाया। 

विज्ञापन


सिलोगी से करीब दो किमी पहले रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चीख-पुकार मचने और शोर होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही गुमखाल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य चलाया।

हादसे में कार में सवार दो युवकों ओमबीर (31) औक एक अन्य व्यक्ति सवार की मौके पर ही मौत हो गई। गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश भट्ट ने बताया कि खाई गहरी होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें