विकासनगर। लोगों ने टायर चोरी करते दो युवकों को रंगेहाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आसिफ खान उर्फ शानु निवासी कोर्ट रोड हरिपुर, ढकरानी का ट्रांसपोर्ट का काम है। उन्होंने घर के पास ही ट्रकों के पुराने टायर रखते हुए थे। बीते बृहस्पतिवार की सुबह ई-रिक्शा पर सवार होकर दो युवक उनके घर के पास पहुुंचे। दोनों एक टायर चोरी कर ई-रिक्शा में लेकर चले गए। जब आसिफ खान को टायर चोरी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो दो युवक टायर को हरिपुर रोड की ओर ले जाते दिखे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। करीब एक घंटे बाद दोनों फिर से दूसरा टायर चोरी करने के लिए पहुंच गए। इस पर लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई।
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आसिफ खान की तहरीर पर दाऊद अली निवासी मदीना बस्ती, विकासनगर और समीर निवासी ढकरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों नशे के आदी हैं। दोनों के आपराधिक रिकार्ड का पता किया जा रहा है।