कोतवाली विकासनगर और सहसपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से चाकू व खुखरी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने विकासनगर रोड पर जैन गेट के पास से एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम अंबाड़ी निवासी हैदर ऊर्फ जग्गा बताया।
थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने गश्त के दौरान सभावाला से सहसपुर जाने वाले रास्ते पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। युवक की तलाशी ली तो उसके पास एक खुखरी मिली। आरोपी ने अपना नाम ढाकी निवासी हन्नी बताया।