फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: पीएम मोदी और अमित शाह पर की अभद्र टिप्पणी, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज, दोनों फरार

Fri, 15 May 2020 10:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, युवकों की तलाश में पुलिस का छापा
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के  भगवानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दी, लेकिन दोनों फरार हो गए।

विज्ञापन


फेसबुक और व्हाट्सएप पर आए दिन अभद्र टिप्पणी की शिकायतें पुलिस के पास आ रही हैं। कुछ दिन पहले रुड़की के एक युवक ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। अब एक मामला भगवानपुर में आया है। भगवानपुर क्षेत्र के दो युवकों ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने दोनों युवकों की फेसबुक आईडी खंगाली तो शिकायत सही निकली।

एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि अभद्र टिप्पणी करने वाले कस्बा निवासी शहनवाज और खेलपुर गांव निवासी मुदस्सिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें