फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खेलते समय पहाड़ी से गिरा दो साल का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के किंग्रेग में दो साल का बच्चा खेलते समय पहाड़ी से गिर गया। इस दौरान वह करीब 50 मीटर नीचे गिरकर पुश्ते पर अटक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बच्चे के पहाड़ी से गिरने की सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक बुद्धि प्रकाश और कांस्टेबल अरविंद गुंसाई ने मौके पर पहुंचे तो देखा बच्चा पेट्रोल पंप के ऊपर बने एक पुश्ते पर अटक गया था। जिसके बाद दोनों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू करते हुए बच्चे को सुरक्षित निकाला। बच्चे ने बताया कि उसका नाम श्याम है और वह बारह कैंची मोहल्ले का रहने वाला है, जिसे बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें