फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध खनन पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का किया चालान

Mon, 16 Nov 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। जिलाधिकारी देहरादून एवं जिला खान अधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने सोमवार को पछवादून क्षेत्र में अवैध उपखनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ई-चालान करने के साथ उन पर जुर्माना लगाया। जिला खनन विभाग की टीम ने सहायक खनिज पर्यवेक्षक शिवा नेगी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तहसील विकासनगर के नवाघाट पुल के निकट अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। टीम ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का ई-चालान करते हुए उन पर कुल 45,600 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्य शाह ने बताया अवैध खनन पर विभागीय स्तर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें