फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनोएडा से मसूरी घूमने आ रहे थे पर्यटक, देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

I
Iदेहरादून-मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार पर्यटक घायल हो गए। पर्यटक नोएडा और बुलंदशहर के रहने वाले हैं।I
I
I
Iशहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे की है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर ऋषि आश्रम मैगी प्वाइंट के पास तीव्र मोड़ पर पर्यटकों की कार यूपी 46 एम 6922 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार सवार पर्यटक घूमने के लिए मसूरी आ रहे थे। घटना की सूचना पर पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कार में सवार दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iशहर कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना में अनिल कुमार पुत्र बालेराम (32) निवासी सेक्टर 134 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर और अजय पुत्र छत्रपाल (31) निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तरप्रदेश की मौत हो गई। घायलों में गुल्लू पुत्र बालेराम (29) निवासी सेक्टर 134 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर, राजू (30) पुत्र रविन्द्र निवासी नगली बजीतपुर सेक्टर 135 नोएडा, मोनू (28) पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवीनगर बुलंदशहर और सुभाष (27) पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर को अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की वजह सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कार स्पीड में रही होगी और अचानक तीव्र मोड़ आने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें