फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्राओं को अकेला देख छेड़छाड़ करने लगे दो शिक्षक, अब जो हुआ वो जिंदगीभर भुगतेंगे

Thu, 20 Dec 2018 07:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
molest - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शिक्षकों पर अब शिकंजा कसने लगा है। पीड़ित छात्राओं के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, सीईओ द्वारा बनाई गई कमेटी ने भी विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से क्षेत्र के एक राजकीय इंटर कालेज के दो शिक्षकों द्वारा अपने ही विद्यालय की दो नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की चर्चाएं गर्म थीं। छात्राओं की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर प्रधानाचार्य ने इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को अवगत कराकर दिशा-निर्देश मांगे।

छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी विद्यालय पहुंचकर रोष जताया। बृहस्पतिवार को छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर विद्यालय में प्रवक्ता पद पर तैनात सचिन ढोडी और प्रदीप भंडारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपकर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा इस मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। सीईओ आरसी आर्य ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी सीएल शाह के नेतृत्व में गठित इस जांच कमेटी में राइंका नेताला के प्रधानाचार्य विजयमल यादव एवं हाईस्कूल मैणागाड ज्ञानसू की प्रधानाचार्या किरन खंडूड़ी शामिल हैं। यह टीम शुक्रवार को उन्हें रिपोर्ट सौंपेगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने विद्यालय में तैनात शिक्षक सचिन ढोडी और प्रदीप भंडारी पर नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी शिक्षकों के खिलाफ भादंसं की धारा 354 और 11/12 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
-महादेव उनियाल, थानाध्यक्ष थाना कोतवाली उत्तरकाशी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें