फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साइकिल और कार की टक्कर में दो की मौत

Mon, 26 Dec 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला चौराहे के पास एक बाइक और इंडिगो की टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे मांडूवाला चौराहे पर मोटर सा‌इकिल यूके 07 एए 3848 और इंडिगो संख्या यूके 07 टीए 6834 की जोरदार टक्कट हो गई। दुर्घटना में राहुल रावत (19) और अजय कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

दोनों को तत्काल 108 आपातकालीन सेवा से दून अस्पताल पहुंचाया गया था। दोनों डीबीआईटी के छात्र थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

वहीं देर रात करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार ऑडी कार 11 केवी के खंभे से टकरा गई। गनीमत है कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें