फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 30 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांच फरार

Wed, 21 May 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने क्षेत्र से दो तस्करों को 30.33 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ के दौरान तस्करी में पांच और तस्करों की संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने सातों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अन्य पांच फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, एनडीपीएस एक्ट में वांछित एक महिला तस्कर ने कार्रवाई के डर से न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण भी किया है। पुलिस ने महिला को कस्टडी रिमांड पर लिया है। सेलाकुई थाना पुलिस को सोमवार को एक मुखबिर से स्मैक तस्करी करने की सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार टीम के साथ सेलाकुई से गश्त करते हुए सतेंद्र चौक और फिर सारना नदी पुल के पास पहुंचे। पुलिस को युवक सामने से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर युवक ने अपनी जेब से निकालकर एक पन्नी नीचे फेंक दी। पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि पन्नी में स्मैक है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पन्नी से 19.80 ग्राम स्मैक मिली। युवक ने अपना नाम रामपुर के कुरैशी मोहल्ला निवासी वसीम उर्फ तोता बताया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह रामपुर की मस्जिद वाली गली में रहने वाले तस्लीम से 25 ग्राम स्मैक खरीदकर लाया था। उसने बताया कि वह मस्जिद वाली गली के पास ही रहने वाले दिलशाद उर्फ सानू को स्मैक बेचने जा रहा था। तस्लीम डेरी का संचालन करता है। वह सहारनपुर के मिर्जापुर से बड़े पैमाने पर स्मैक खरीदकर लाता है। बताया कि सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी जीशान और शहबाज का भी तस्करी का बड़ा काम है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को दिलशाद उर्फ सानू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को 10.53 ग्राम स्मैक मिली। बताया कि वह कुंजा ग्रांट के बिलाल से स्मैक खरीदकर लाया था। बिलाल सहारनपुर के मिर्जापुर निवासी वसीम से स्मैक खरीदता है। थाना प्रभारी ने बताया कि सातों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच फरार आरोपियों की तलाश जारी है। बताया कि एनडीपीएस मामले में फरार चल रही महिला तस्कर रीना ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। न्यायालय से महिला से पूछताछ के लिए 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मिली है। बताया कि महिला पुरानी तस्कर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें