फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय कबड्डी के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित अरबिंद घोष इंटर कॉलेज के ​खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
- महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज के हैं छात्र
विज्ञापन

विकासनगर। डाकपत्थर स्थित महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज के दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन से विद्यालय में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। कक्षा 10वीं के छात्र आर्यन नेगी व कक्षा आठ के छात्र आशीष चौहान छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे। आर्यन नेगी लगातार दो वर्षों से उत्तराखंड की टीम में बेस्ट डिफेंडर के रूप में अपनी जगह बनाए हुए हैं। प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने विद्यालय के चयनित छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने क्रीड़ा प्रभारी कुंवर सिंह राय के प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर भारत सिंह चौहान, सरिता सैनी, मनीषा नेगी, रेणू नेगी, अमित कोठियाल, कुशलानंद पुरोहित, विंतोस गैरोला, चेतन रमोला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें