फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बस और बोलेरो की भिड़ंत, दो की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Iबदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह छह बजे हुआ हादसाI

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और बोलेरो वाहन में भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। बोलेरो में चालक सहित कुल नौ लोग सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से उपचार के लिए एम्स लाया गया।



रविवार सुबह करीब छह बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी में हिमगिरी एक्सप्रेस की बस हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही थी और बोलेरो ऋषिकेश की ओर आ रही थी। इसी दौरान हादसा दोनों वाहनों की भिड़त से हादसा हो गया।
विज्ञापन


मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। 22 वर्षीय पिंकी दास निवासी दुर्गापुर प्लेन, सिप्ला, कोलकाता और सोमनाथ पाल निवासी पश्चिम बंगाल की दुर्घटना के दौरान मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




हादसे मे यह हुए घायल



Iहादसे में सिया दास (15) पुत्री सोतु दास, सोतु दास (42) पुत्र तपन दास, सोमदास (40) पत्नी शांतिदास सभी निवासी दुर्गापुर प्लेन, सिप्ला, कोलकाता, शोभित शाह, शोभित दत्ता दोनों निवासी पश्चिम बंगाल, अभिषेक पांडे निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी सेक्टर 63, गुरुग्राम व लक्ष्मण (ड्राइवर) पुत्र बेनी निवासी रुद्रप्रयाग घायल हुए हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें