I
IIघर में घुसा आरोपी दो मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। घटना पांच मई को कारगी मार्ग के बहुगुणा कॉलोनी में हुई। स्थानीय निवासी स्वप्निल रावत ने पुलिस को बताया कि उनके घर से दो मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। एसएचओ पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।I