I
I
I
डिपार्मेंट क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की ओर से आयोजित डीपीएल के तीसरे संस्करण में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। सिडकुल राइजिंग स्टार और इरीगेशन फैनिक्स ब्लू ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले मैच में एजुकेशन सुपर जॉइंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सिडकुल राइजिंग स्टार टीम ने 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। सिडकुल की तरफ से सबसे ज्यादा मोहम्मद सब्दर ने 43 बॉल में 70 रन बनाए और नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजुकेशन सुपर जॉइंट्स की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर महज 75 रन ही बना सकी और मुकाबले हार गई। इस मैच में मोहम्मद सब्दर को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मुकाबला रॉयल रेंजर्स और इरीगेशन फैनिक्स ब्लू के बीच खेला गया। जिसमें इरीगेशन फैनिक्स ब्लू ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल रेंजर्स की टीम महज 84 रन पर ढेर हो गई। नितिन सोनी ने 4 विकेट लिए। ये मुकाबला इरीगेशन फैनिक्स ब्लू ने प्रवेश सेमवाल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 8.1 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। नितिन सोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।