पछवादून में सील किए गए दो मदरसों को प्रशासन ने खोल दिया है। देहरादून जिले में मार्च माह में अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई की गई थी। इसमें पछवादून में 31 मदरसे सील किए गए थे। अब कार्ट के आदेश पर केदरावाला स्थित मदरसा दारुल कुरआन शकूरिया व शिमला बाईपास मार्ग के हसनपुर-शेरपुर स्थित मदरसा जामिया मजहरूल उलूम से प्रशासन ने सील हटा दिया है। प्रबंधक मोहम्मद साजिद व गुलशेर अहमद ने कहा कि मदरसों के बंद रहने से बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही थी। मदरसों के खुलने से बड़ी राहत मिली है। संवाद