विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में गुम हुए दो स्मार्टफोन उनके मालिकों को लौटा दिए। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया डाक्टरगंज निवासी अमरदीप सिंह और हरबर्टपुर के आदर्श विहार निवासी नीलम शर्मा ने प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया उनके स्मार्टफोन क्षेत्र में कही गुम हो गए। काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिले। दोनों स्मार्टफोन को सीईआईआर पोर्टल पर ट्रेसिंग केे लिए लगाया गया। स्मार्टफोन को ढूंढने के बाद उन्हें मालिकों को लौटा दिया गया। कोतवाली पुलिस के माध्यम से अब तक 25 स्मार्टफोन को ढूंढकर उनके मालिकों को वापस किया गया है। संवाद