फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डंपर और कंटेनर की टक्कर से हाईवे पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई के राजावाला रोड के पास डंपर और कंटेनर की टक्कर हो गई। एक मैक्स वाहन भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। हालांकि इस दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। डंपर के कंटेनर के ऊपर आधा पलटने से हाईवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार देर शाम को विकास नगर की ओर से एक डंपर तेज गति से आ रहा था। सेलाकुई से एक कंटेनर गोदाम में सामान को अनलोड करने के लिए जा रहा था। कंटेनर राजा वाला रोड पर मुड़ ही रहा था कि डंपर ने कंटेनर के बीच में टक्कर मार दी। सेलाकुई से सवारियों को छोड़कर आ रहा एक मैक्स वाहन भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया और पर कंटेनर के ऊपर आधा पलट कर फंस गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। डंपर और ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गए।



सूचना पर सेलाकुई थाना प्रभारी मोहन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह हाइवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। करीब पौने घंटे तक हाईवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। मैक्स वाहन में चमोली निवासी चालक विक्रम सिंह रमोला और सेलाकुई निवासी पीके थापा सवार थे। दुर्घटना के दौरान पीके थापा को हाथ में हल्की चोट आई हैं।
विज्ञापन




थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर कंटेनर पर आधा पलटने के साथ बुरी तरह से फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि डंपर को अलग करने के लिए क्रेन बुलवाई जा रही है। बताया कि डंपर और कटेंनर चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें