हरिद्वार जिले के बहादराबाद में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में दो कार सवार संतों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
देर रात रुड़की की ओर से आ रही एक कार बढेढ़ी पुल से नदी में जा गिरी। गंभीर घायलों को पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि कार (एचआर 76 बी 9704) पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में जा गिरी।