पौड़ी जिले के शिक्षा परिसर में दो गुलदार एक साथ देखे गए। गुलदार की चहलकदमी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद यहां क्षेत्र के लोगों में दहशत है। ये भी पढ़ें...अंकिता हत्याकांड: बेबस माता-पिता बोले- बेटी को न्याय मिलने की नहीं लग रही उम्मीद, दोनों एक साथ करेंगे आत्मदाह वन विभाग की टीम सुबह से ही क्षेत्र में गश्त कर रही है। डीएफओ गढ़वाल और वन क्षेत्राधिकारी नागदेव रेंज पौड़ी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।