फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कूड़ा उठान में मिली अनियमित्ता, नगर निगम ने दो कंपनियों का किया 1.70 लाख का चालान

Sun, 22 Sep 2024 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नगर निगम की टीमें घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था का निरीक्षण करने शहर में निकलीं। इस दौरान वार्ड संख्या छह दून विहार की लेन नं. 1 जाखन, राजपुर रोड पर कूड़े का ढेर मिला।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की टीम ने कूड़ा उठान करने वाली दो कंपनियों पर 1.70 लाख रुपये का चालान किया। उप नगर आयुक्त ने कंपनियों के अधिकारियों को काम में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम की टीमें घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था का निरीक्षण करने शहर में निकलीं। इस दौरान वार्ड संख्या छह दून विहार की लेन नं. 1 जाखन, राजपुर रोड पर कूड़े का ढेर मिला। सफाई निरीक्षक की रिपोर्ट पर मै. इकॉन वाटरग्रेस मैनेजमेंट सर्विस प्रा.लि. का 50 हजार रुपये का चालान काटा गया। इसके अलावा टीम को नेहरू कॉलोनी, राजीव नगर पुल, किदूवाला पुल एवं महाराणा प्रताप चौक आदि स्थानों पर भी कूड़े के ढेर मिले।

Uttarakhand Exclusive: बदलेंगे स्क्रैप नीति के मानक, पर्वतीय जिलों में खुल सकेंगे छोटे कबाड़ केंद्र
विज्ञापन


इन प्वाइंटों को समय पर साफ नहीं किया गया था। सफाई निरीक्षक की रिपोर्ट पर मै. इकॉन मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रा.लि. का 120,000 का चालान किया गया। दोनों कंपनियों के खिलाफ कुल 1.70 लाख जुर्माने लगाया गया।
विज्ञापन


उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में नौ टीमों के माध्यम से समस्त वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था एवं स्थलों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया जा रहा है। गंदगी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साफ-सफाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें