फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 31 लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर/सेलाकुई। 104 ग्राम स्मैक के साथ यूपी के दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया गया है। स्मैक की बाजारी कीमत करीब 31 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों से बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि सेलाकुई पुलिस ने थाना प्रभारी शैंकी कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा कर दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई।



पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बरेली से स्मैक लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर उसे फुटकर में महंगे दाम पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। आरोपियों की पहचान राजा पब्लिक स्कूल, फरकपुर, थाना फरीदपुर बरेली के फुरकान और ग्राम नौगांव, थाना फरीदपुर, बरेली के मोहम्मद फरमान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें