देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने हिट एंड रन केस में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के बजाय फरार हुए चालक की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया है। इसके साथ ही गिरफ्तार के लिए चौकी प्रभारी को दो दिन का समय दिया है। चंद्र रोड बेली हाउस के पास 27 अक्तूबर को काम से घर लौट रहे अधोईवला निवासी पंकज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घायल पंकज की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो किया लेकिन अभी तक चालक को पकड़ा नहीं गया। सोमवार को मृतक के परिजन बड़ी संख्या में एसएसपी से मिलने पहुंचे और घटना की जानकारी देकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। अब एसएसपी ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए चौकी प्रभारी को दो दिन का समय दिया है इसके साथ ही एसओजी को लगाया गया है। संवाद