फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनालिसिस और पीडीई पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) की साइंटिफिक सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (एसएसआर) के तहत दून विवि में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। गणित के छात्रों के लिए एनालिसिस और पीडीई विषय पर आयोजित कार्यशाला में डॉ. कोमल और डॉ. सरिता सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को गणित के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि एएनआरएफ आईआईटी, एनआईटी, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और रिसर्च संस्थानों को रिसर्च, इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक मदद करता है। कार्यशाला में एनालिसिस के मूल सिद्धांतों, लिमिट, निरंतरता और अवकलनीयता पर जानकारी देने के साथ पीडीई से जुड़े विभिन्न मॉडल, उनके अनुप्रयोग और शोध की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें