फोटो....
सेलाकुई। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो कोबरा को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित तरीके सें जंगल में छोड़ दिया। सांप के रेस्क्यू के दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को सूचना मिली कि रामपुर गांव में एक सांप दिखाई दिया है। सूचना पाकर सर्प मित्र आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे और उन्होंने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को काबू में कर लिया। उधर, क्षेत्र के ग्राम बालूवाला से मिली एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने सांप का रेस्क्यू कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों सांप चश्माधारी कोबरा प्रजाति के थे। जो अत्यंत जहरीला होता है। दोनों सांप को संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। संवाद