रोडवेज बस अड्डे के पास दो कारें आपस में भिड़ गईं। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के अनुसार दिल्ली के रोहिणी नगर निवासी अजीत हरिद्वार जा रहे थे। सोमवार देर रात करीब दो बजे कार मंगलौर रोडवेज बस अड्डे के पास पहुंचे तो रुड़की की ओर से आ रही एक कार से उनकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार अजीत व दूसरी कार चालक पुष्पेंद्र निवासी रुड़की घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही दोनों कारों को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है।