फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मीटर से छेड़खानी और बिजली चोरी करने पर दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर/सेलाकुई। मीटर से छेड़खानी कर बिजली की खपत कम करने और बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में विकासनगर व सेलाकुई पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में जेई बारू सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को टीम ने चेकिंग अभियान चलाया था। बताया कि विकासनगर में मंडी चौक के पास प्रफुल्लित सिंघल के परिसर में मीटर को सीलबंद किया था। उसकी जगह नया मीटर लगाकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई। जांच में मीटर के भीतर शंट रजिस्टेंस लगाकर विद्युत खपत कम करने की पुष्टि हुई। वहीं, जेई रंजीत सिंह कुंवर ने बताया कि 22 नवंबर को सिंघनीवाला में ग्राम शीशमबाड़ा निवासी गुनवहार को मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें