कोतवाली पुलिस और एसओजी ने रसूलपुर से चोरी हुए पिकअप वाहन को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। एक आरोपी पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। पुलिस के मुताबिक नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मंगलवार को कोतवाली में खुलासा करते हुए सीओ भाष्कर शाह ने बताया कि 21 अगस्त को त्यूणी तहसील के डुंगरी निवासी राजेंद्र सिंह का पिकअप वाहन चोरी हुआ था। वाहन स्वामी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। बाजार चौकी प्रभारी विवेक भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम ने मुखबिर की सूचना पर चकराता थाना क्षेत्र के रजाणू निवासी आरोपी विपिन रतूड़ी और बुराइला निवासी रमेश चौहान को चोरी हुए पिकअप वाहन के साथ डाकपत्थर रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि उन्होंने घटना के दिन वाहन स्वामी और चालक प्रीतम के साथ शाम के समय खाना-पीना किया। सभी ने शराब पी।
नशे में वाहन स्वामी राजेंद्र कर उसके साथ लड़ाई की। राजेंद्र और ड्राइवर प्रीतम बहुत नशे में थे। नशे का फायदा उठाकर उन्होंने वाहन को चोरी कर बाढ़वाला के जंगल में छिपा दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मौजूद रहे।