फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशे में वाहन चलाने पर दो गिरफ्तार, दो वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। एआरटीओ राजेंद्र विराटिया और सीओ मसूरी अनुज कुमार ने मसूरी मार्ग पर शुक्रवार रात को एल्कोमीटर से चालकों की जांच की। इस दौरान दो चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा अन्य अभियोग में भी वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ राजेंंद्र विराटिया ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी एमडी पपनोई के साथ पुलिस व परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें