फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मलबे के साथ बहा इंद्रौली-कंधार मोटरमार्ग का ढाई मीटर हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
पहाड़ों से लगातार आ रहे मलबा के कारण जौनसार बावर क्षेत्र के 18 मोटरमार्ग बंद
I
Iअवरूद्ध मोटरमार्गों से मलबा हटाने का काम जारी,
I
Iकालसी-चकराता मोटरमार्ग जजरेड के पास सुबह आधे घंटे के लिए बंद हुआ
I
Iपीएमजेएसवाई कालसी क्षेत्र के इंद्रौली-कंधार मोटरमार्ग पर पहाड़ से मलबा आने के कारण सड़क का ढाई मीटर हिस्सा बह गया। मोटरमार्ग के बचे हुए करीब ढाई मीटर हिस्से से मलबा हटाकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, लोनिवि चकराता, साहिया और पीएजेएसवाई कालसी क्षेत्र में 18 मोटरमार्ग बंद पड़े हैं। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। जौनसार की लाइफ लाइन कालसी-चकराता मोटरमार्ग जजरेड के पास सुबह करीब आधे घंटे के लिए बंद हुआ। मोटरमार्ग पर बार-बार मलबा आ रहा है।
I
I
I
Iपहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ दरक रहे हैं। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह मलबा आने के कारण मोटरमार्ग अवरूद्ध हो रहे हैं। शनिवार की रात बारिश के बाद पीएमजेएसवाई कालसी क्षेत्र का इंद्रौली-कंधार मोटरमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। जो सड़क का ढाई मीटर हिस्सा बहा कर ले गया। सूचना पर रविवार सुबह लोनिवि की टीम मौके पर पहुंची। सुबह मलबा हटाकर करीब ढाई मीटर बचे हिस्से पर वाहनों का संचालन शुरू करवाया गया। मोटरमार्ग से इंद्रौली और कंधार गांव की करीब दो हजार की आबादी जुड़ी है। उधर, उदपाल्टा-ऊपरौली मोटरमार्ग भी मलबा आने के कारण बंद पड़ा है। लोनिवि पीएमजेएसवाई कालसी के सहायक अभियंता विनोद शर्मा ने बताया कि इंद्रौली-कंधार मोटरमार्ग के बचे ढाई मीटर हिस्से से यातायात का संचालन किया जा रहा है। बताया कि चार दिनों के भीतर मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iवहीं, लोनिवि अस्थाई खंड चकराता का चकराता-लाखामंडल मोटरमार्ग, पुरोड़ी-रावना-डामटा मार्ग, खारसी मोटरमार्ग, बिरमऊ मोटरमार्ग, माक्टी-पोखरी मोटरमार्ग, लावड़ी-दतरोठा मोटरमार्ग भी जगह-जगह मलबा आने से बंद हैं। इसके अलावा लोनिवि अस्थाई खंड साहिया के हरिपुर-इच्छाड़ी-क्वानू मोटरमार्ग, शहीद सुरेंद्र सिंह तोमर गस्की मोटरमार्ग, शंभू की चौकी से पंजिया-बनसार मोटरमार्ग, गणेता मोटरमार्ग, सबमरजेंसी मोटरमार्ग, डोडा संपर्क मोटरमार्ग, बैजू-क्वेथा-खतरा मोटरमार्ग, काहा-नेहरा मोटरमार्ग, पुनाह मोटरमार्ग, एमटीआर मोटरमार्ग, कालसी-बैराट खाई मोटरमार्ग पर भी बंद हैं। अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि अवरूद्ध मोटरमार्गों से मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। बताया कि कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर बार-बार मलबा आ रहा है। उसे हटाने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें