विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। रायपुर पुलिस के अनुसार मामले में अमित कुंडु निवासी गुलरघाटी ने तहरीर दी है। कुंडु के अनुसार उन्हें दिसंबर 2019 को शेल ऑयल एंड गैस कंपनी से नौकरी का ऑफर आया था। उन्होंने इसके लिए रिज्यूम, पासपोर्ट की कॉपी, एग्रीमेंट लेटर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेज मांगे थे। ये सभी दस्तावेज उससे ब्रिटिश दूतावास में जमा कराए गए थे। बताया गया था कि यह सब वीजा के लिए हैं और किसी पॉल जोएल के साथ फोन पर बात भी हुई थी। इसके लिए करीब ढाई लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए गए। इस मामले में कई बार ई-मेल और फोन पर बात हुई, लेकिन अभी तक न तो वीजा लगा और न ही नौकरी। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मा.सि.रि.