फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गहने की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मोथरोवाला में गहने की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों देहरादून की सरदार काॅलोनी निवासी नितिन ढिंगियाल और गोर्खाली धर्मशाला चंद्रबनी निवासी निहाल राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से आभूषण व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 16 जून की है। आरोपी गहने की दुकान में खरीदारी के बहाने आए थे। उन्होंने कई आभूषण देखे और मौका पाकर चार जोड़ी कानों के टॉप्स लेकर भाग गए। पीड़ित दुकान स्वामी मोथरोवाला निवासी बिलेट अली ने नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। रविवार को मोथरोवाला क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी नितिन ने बताया कि उसके ऊपर 60 हजार रुपये का कर्ज था। इसको लौटाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। वहीं, दूसरा आरोपी निहाल भी बेरोजगार था। कर्ज चुकाने और कुछ पैसों का इंतजाम करने के लिए दोनों ने घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें