शुक्रवार रात एक व्यक्ति से स्कूटी लूटकर फरार हुए दोनों आरोपियों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से स्कूटी भी बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि कुलदीप सिंह निवासी ग्राम अंगतोली शिमली चमोली शुक्रवार रात किशन नगर चौक से घंटाघर की तरफ जा रहे थे। यमुना कॉलोनी चौक से पहले दो लोगों ने उनकी स्कूटी रोकी और धक्का देकर स्कूटी लेकर फरार हो गए। कुलदीप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिंदाल पुल के निकट लीची बाग से दोनों आरोपी ऋषभ निवासी ग्राम ऊन शामली और रितिक निवासी ग्राम ढिंढाली पोस्ट ऑफिस झिंझाना शामली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।