फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा कर 50 लाख रुपये की मांग करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में कृष्ण कुमार जायसवाल व अन्य लोगों ने अपनी कंपनी को रजिस्टर्ड कराए बिना कंपनी के माध्यम से जमीन की फर्जी रजिस्ट्री बनवाई। इस रजिस्ट्री के आधार पर पीड़ित से जमीन छोड़ने की एवज में 50 लाख रुपये की मांग की गई। यही नहीं पीड़ित पर दबाव बनाया कि वह इस जमीन को बेच दे। इसके आधर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को अहमद अली निवासी सहस्रधारा, राजपुर और मोहम्मद हुसैन निवासी सहस्रधारा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें