विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13.83 ग्राम स्मैक बरामद की है। ढकरानी के वार्ड नंबर सात निवासी आरिफ और बालूवाला निवासी सूरज चौहान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस टीम हरबर्टपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दोनों संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में आरिफ के पास से 6.56 ग्राम और सूरज चौहान के पास से 7.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उन्हें न्यायालय में पेश किया है। संवाद