फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरेंडर करने की फिराक मे थे बलवा और हत्या की कोशिश के फरार दो आरोपी, हुए गिरफ्तार

Fri, 21 Apr 2023 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

तहरीर में बताया कि अर्पित राठी, राज थापा, तनिष्क, शिवांग व उनके दस से बारह दोस्तों ने उन पर और उनके दोस्तों पर हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलवा और हत्या की कोशिश के फरार दो आरोपियों को वसंत विहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को शुभम कुमार निवासी ऋषि विहार ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


तहरीर में बताया कि अर्पित राठी, राज थापा, तनिष्क, शिवांग व उनके दस से बारह दोस्तों ने उन पर और उनके दोस्तों पर हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। कहा कि एसएसपी ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति कुर्की करने के निर्देश दिए थे।

जिसके बाद टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके निवास स्थान व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन वह फरार चल रहे थे। बताया कि पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर के फिराक में है।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी और मुखबिर की सूचना पर घटना के मुख्य आरोपियों अर्पित राठी निवासी गुप्ता स्टोर सुभाष नगर और राज थापा निवासी जीएमएस रोड थाना वसंत विहार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें