रसूलपुर के पास युवकों को इंडियन फ्लैपशेल कछुआ मिला। युवकों ने वन विभाग को सूचना दी। विभाग ने कछुआ को कालसी क्षेत्र के हरिपुर में यमुना नदी में छोड़ दिया। विकासनगर निवासी अभिषेक चौहान ने बताया कि वह, रवि राणा और यशपाल खन्ना रसूलपुर में एक रेस्टोरेंट के पास खड़े थे। इस दौरान सड़क पर एक कछुए को जाते हुए देखा। कछुआ किसी वाहन की चपेट में आ सकता था, इसलिए उन्होंने उसे सड़क से उठा लिया। उन्होंने भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी से संपर्क किया। मौके पर वनकर्मी पहुंचे। वनकर्मियों ने कछुए को हरिपुर में यमुना नदी में छोड़ दिया।