फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey Earthquake: कंपनी के काम से तुर्किये गया उत्तराखंड का युवक भूकंप के बाद से लापता, परिजन परेशान

Wed, 08 Feb 2023 07:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

भूकंप के बाद से ही बात न होने के चलते विजय के बड़े भाई ने एसडीएम, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से उसे खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
तुर्किये के लापता कोटद्वार का युवक विजय कुमार गौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये में छह फरवरी को आए भूकंप में कोटद्वार निवासी एक युवक भी लापता है। छह फरवरी की सुबह से आज तक उसका कुछ पता नहीं चला है। युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से उसे खोजने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


Chamoli: विष्णुप्रयाग में धोली नदी के किनारे पर फंसे दिल्ली के दो पर्यटक, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला

बुधवार को तुर्किये में लापता हुए युवक के बड़े भाई अन्य परिजनों के साथ कोटद्वार तहसील पहुंचे। उन्होंने उसके भाई के तुर्किये के मलबे में तब्दील हुए होटल से लापता होने की लिखित सूचना दी। तहसील पहुंचे जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम दकसुण, हाल निवासी नेगी चौक कोटद्वार निवासी अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि उसका छोटा भाई विजय कुमार गौड़ (36) पुत्र स्व. रमेश चंद्र गौड़ बेंगलुरू की ऑक्सीप्लांट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है। 22 जनवरी को वह कंपनी के काम से तुर्किये गया था। जहां वह तुर्किये के ‘होटल अवसर’ में रुका हुआ था। छह फरवरी की सुबह 4:00 बजे आए भूकंप में उक्त होटल ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन


छह फरवरी को जब उन्होंने टीवी पर तुर्किये में भूकंप आने की खबर देखी तो उन्हें भाई की चिंता हुई। उन्होंने फोन लगाया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में टीवी पर प्रसारित खबरों से पता चला कि जिस होटल में उनका भाई विजय रुका हुआ था, वह भी भूकंप से धराशायी हो गया है। तब से उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। उसके फोन पर घंटी जा रही है, लेकिन कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

तुर्किये स्थित भारतीय दूतावास से कई बार संपर्क किया, लेकिन उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। कहा कि उसके भाई की पत्नी और एक छह साल का बेटा है। बताया कि भाई से पांच फरवरी को बात हुई थी। उसने 20 फरवरी को वापस आना था।

भाई की जानकारी नहीं मिलने के कारण उनकी मां समेत पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने एसडीएम कोटद्वार प्रमोद कुमार, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर उनके भाई को खोजने में मदद करने की गुहार लगाई है।

जिलाधिकारी पौड़ी के माध्यम से विदेश मंत्रालय से कोटद्वार के युवक विजय के तुर्किये से लापता होने की जानकारी जुटाई जाएगी।
- प्रमोद कुमार, एसडीएम कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें