दस्तावेजों में जिल्द की बाइंडिंग खुली हुई मिली
पुलिस को जांच में कई जिल्दों में लगे दस्तावेजों पर शक है। खासकर जिल्द संख्या 549 के दस्तावेजों पर सदेह प्रतीत हो रहा है। जांच में पाया गया कि अभिलेखों से छेडछाड़ की गई है। सहारनपुर के उप निबंधक कार्यालय से प्राप्त 1958 के दस्तावेजों में जिल्द की बाइंडिंग खुली हुई मिली है। जिल्द में 0.43 एकड़ मौजा ब्राह्मणवाला की जमीन को बेचने का उल्लेख है, जबकि इसके ऊपरी हिस्से में बनी सारणी में अंकित प्रविष्टि ओवर राइटिंग प्रतीत होती है।
ये भी पढ़ें...Raksha Bandhan: दिनभर धूमधाम से मनाया गया त्योहार, यहां भाइयों के लिए राखी लेकर जेल पहुंची बहनें, तस्वीरें
इसी तरह एक अन्य पेज 69 के निचले हिस्से में लाल रंग की स्याही सामान्य तौर पर प्रयुुक्त स्याही से भिन्न है। क्रेता व विक्रेता के चिह्निंकत नाम और चिह्नांकन अन्य दस्तावेजों पर किए चिह्नांकन से पूरी तरह भिन्न हैं। प्रयुक्त हस्तलेख और प्रयोग की गई स्याही अन्य हस्तलेख और स्याही से भिन्न है। एक अन्य पेज पर कटिंग की गई है, जबकि उस पर कोई हस्ताक्षर नहीं हैं।