हरिद्वार रोड स्थित सब्जी मंडी के समीप सड़क में ट्रक के धंसने को लेकर लोनिवि के अधिकारियों को फटक?
- फोटो : RISHIKESH
नमामि गंगे बजट से बनाई गई सड़क पर गड्ढा होने से एक ट्रक धंस गया। नमामि गंगे की ओर से कोयलघाटी चौक से वीरभद्र पशुलोक सीवरलाइन बिछाई गई थी। सीवर लाइन बिछाने के बाद लोनिवि ऋषिकेश की ओर से इस रोड पर तारकोल बिछाया गया था। सड़क बनने के बाद लोनिवि की ओर से सड़क के दोनों ओर भरान न करने से पानी एकत्रित हो गया। जिससे उसमें सब्जी खाली कर दूसरे गेट से वापस जा रहा ट्रक का पहिया धंस गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क धंसने पर लोनिवि के ईई विपुल सैनी को करारी फटकार लगाई। उन्होंने ईई को सड़क के दोबारा निरीक्षण कर खामियों का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।