Iआईएसबीटी से कारगी की ओर जा रहा ट्रक हुआ अनियंत्रित, चालक घायल
I
Iहरिद्वार बाईपास पर आईएसबीटी से कारगी की ओर जा रहा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में घायल हुए चालक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वहां पर जाम की स्थिति बन गई। आईएसबीटी से लेकर कारगी चौक के बीच वाहन करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से ट्रक हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। एसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि ट्रक की चपेट में कोई वाहन नहीं आया जिससे बड़ा हादसा बच गया। घायल चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।I