फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे गिरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाकी पुल से पहले सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रक सड़क से नीचे गिर गया। गनीमत रही की दुर्घटना में ट्रक चालक को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक खाली ट्रक सेलाकुई से ढकरानी की और आ रहा था। दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाकी पुल से कुछ दूरी पर ट्रक के सामने अचानक कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक सीधा सड़क के नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया चालक ने अपना नाम क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र निवासी शफीक बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि ढाकी पुल से पहले सड़क संकरी है। चालक ने बताया कि ट्रक के सामने कार आ गई थी। इस वजह से हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें