सोमवार को करीब तीन बजे कर्णप्रयाग के नौटी गांव में एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हुई और एक घायल हो गया।
मृतक चालक रविकांत, पुत्र रमेश चंद्र सती निवासी कमेरा रुद्रप्रयाग बताया जा रहा है। घायल का नाम रतन बहादुर पुत्र शेर बहादुर निवासी नेपाल है।
बताया गया कि ट्रक नौटी से ऋषिकेश जा रहा था।