फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्रिपुरा के पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में छुट्टी पर आए एक पुलिसकर्मी ने शुक्रवार दोपहर कथित तौर पर शराब के नशे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।I
विज्ञापन

Iनेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि 50 वर्षीय कमलेश कुमार रावत शिवालिक कॉलोनी हरीपुर नवादा में रह रहे थे। वह अगरतला में त्रिपुरा पुलिस में कार्यरत थे और एक माह से छुट्टी पर थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जब घर में कोई नहीं था तो उन्होंने शराब के नशे में एक चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को कैलाश अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें