कालसी। वन विकास निगम उत्तराखंड के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता परसराम सेमवाल के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 85 वर्षीय सेमवाल का निधन विगत छह जुलाई को हो गया था। तहसील कालसी के ग्राम जखनोग के मूल निवासी स्वर्गीय सेमवाल लंबे समय से कालसी गेट पर रह रहे थे। संयुक्त प्रांत उत्तर प्रदेश के आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर स्वर्गीय सेमवाल लंबे समय तक समाज सेवा से जुड़े रहे। विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री नवप्रभात सहित विभिन्न संगठनों ने स्वर्गीय सेमवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।