फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने दी इंद्रमणी बड़ोनी व सुभाष चंद्र बोस का श्रद्धांजलि

विज्ञापन
्व. इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि के अवसर पर घंटाघर के समीप उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाज? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बड़ोनी और आजादी के महान नायक सुभाष चंद्र बोस को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय संयोजक व पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार ने कहा कि इंद्रमणि बड़ोनी के राज्य आंदोलन में किए गए संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आंदोलनकारियों ने कहा कि आजादी के महान नायक आजाद हिंद फौज की स्थापना करने वाले सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सावित्री नेगी, पूरण सिंह रावत, पियूष, चंद्र मोहन कोठियाल, अशोक मल्होत्रा, मोहन सिंह, रमेश मनवाल, रविंद्र जैन मौजूद रहे। वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणि बड़ोनी को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें