फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व प्रधानमंत्री को महिला गंगा आरती में दी श्रद्धांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


ऋषिकेश। गंगा आरती ट्रस्ट परिवार की ओर से पूर्णानंद घाट, जानकीपुल मुनिकीरेती में महिला गंगा आरती में गंग सबलाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि देश ने एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक अर्थशास्त्री भी खो दिया है। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री, राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री जिन्होंने भारत को कठिन समय में शालीनता और बुद्धिमत्ता से आगे बढ़ाया, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ है। ऋषिकेश गंगा आरती परिवार की ओर गंगा आरती में दो मिनट का मौन रखा गया और मां गंगा से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पुष्पा शर्मा, आशा डंग, प्रमिला, गायत्री देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें